देवकीनन्दन केशव माधव, यशोदानंदन केशव माधव,
वासुदेव कृष्ण केशव माधव, मुरलीमनोहर केशव माधव ।
योगेश्वर तुम केशव माधव, कर्मशील तुम केशव माधव,
तपोशील तुम केशव माधव,
परम दयालु केशव माधव ।
मित्रधर्म के सबल प्रचारक,
दुखियों के तुम दुखनिवारक,
राष्ट्रप्रेम के तुम संस्थापक,
जनजन के मन के हे नायक ।
त्रस्त धरा की त्राहि त्राहि सुन
कब आओगे कष्टविनाशक,
अश्रुधार में डूबे धरणी
अब तो आओ केशव माधव ।
दर्शन दो अब केशव माधव,
वचन निबाहो केशव माधव ।
डॉक्टर मंजू मेहता (अमेरिका से)