Latest Updates

जनता से जो वादे किये थे उन्हें पूरा नहीं किया : मनमोहन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 14 दिसम्बर को रामलीला मैदान पर कांग्रेस की ‘भारत बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह साल पहले देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया है।

उन्होंने आगे यह भी कहा कि मोदी ने 2024 तक देश की अर्थव्यवस्था को पांच खरब डॉलर की बनाने के साथ ही किसानों की आय दोगुना करने और हर साल दो करोड़ लोगों के लिए रोजगार के साधन पैदा करने का वादा किया था लेकिन ये वादे झूठे ही साबित हो रहे  हैं और देश की जनता को सिर्फ गुमराह किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि लोगों को मोदी सरकार के वादों से गुमराह होने की बजाय उसे असलियत का आईना दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘ इसके लिए आज जरूरत है कि आप लोग कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी के हाथ मजबूत करें, ताकि देश को आगे ले जाया जा सके।’’

रैली का आयोजन आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, गरीबी, कृषि और औद्योगिक क्षेत्रों में संकट, प्याज, पेट्रोल और डीजल सहित आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों और भाजपा सरकार की विनाशकारी नीतियों से उत्पन्न अन्य मुद्दों के विरोध में किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *