Latest Updates

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सुअवसर पर

समर्पित चंद पंक्तियां:-

डॉक्टर सुधीर सिंह

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर,
योगऔर ध्यान का सबलोग दृढ़-संकल्प लें।
संयमित रहते हुए प्रतिदिन योगासन करके,
स्वयं को स्वस्थ, सुखी और प्रसन्नचित रखें।

मस्ती के साथ  नियमानुसार योग करने से,
साधक काआत्मविश्वास सुदृढ़ हो जाता है।
योगासन हमें सिखाता हैअनुशासित रहना,
सकारात्मक सोच का दायरा  बढ़ा  देता है।

सबों का लक्ष्य रहे, हमलोग सब स्वस्थ रहें;
हरेक परिस्थिति में आत्मबल मजबूत रखें।
योगाभ्यास करने से  सबकुछ  ही संभव है,
योग के  सानिध्य  में  सबलोग  निरोग रहें।

सकारात्मक सोचवाला स्वस्थ नागरिक ही,
विकास के रथ  को  आगे ले जा सकता है।
इसके लिए  योग-ध्यान-व्यायाम जरूरी है;
हर हिंदुस्तानी  जिसे  सहज कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *