Latest Updates

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक दिल्ली में 16 जनवरी को होगी

देश के कई राज्यों में साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिसको ध्यान में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक 16 जनवरी को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में होने वाली है।
एक आधिकारिक के अनुसार, भाजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राज्य प्रभारी, राज्य सह-प्रभारी, राज्य अध्यक्ष और राज्य महासचिव (संगठन) को सूचित किया है कि 16 जनवरी को नई दिल्ली में एक बैठक निर्धारित की गई है। बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी और दोपहर 2 बजे समाप्त होगी, इसके बाद उसी दिन भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी होगी। पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे।
भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक में राज्य महासचिवों और ‘प्रभारियों’ द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट और पार्टी के चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में नौ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा होगी।
प्रदेश महासचिवों (संगठन) की बैठक 17 जनवरी को शाम 6 बजे से शुरू होकर रात 9 बजे तक चलेगी। बीजेपी के एक सूत्र के मुताबिक, महासचिवों के पदों में फेरबदल पर फैसला हो सकता है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य महासचिव (संगठन) राज्यों में पार्टी द्वारा की गई संगठनात्मक गतिविधियों पर पूरी रिपोर्ट पेश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *