Latest Updates

विश्व कीर्तिमान हेतु भारतरत्न काव्य अनुष्ठान में किया 301 कवियों ने कविता पाठ

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा

गाजियाबाद,अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साहित्य एवं संस्कृति के लिए समर्पित संस्थान के द्वारा 21 नवम्बर को ऑनलाइन कविता का महाकुम्भ आयोजित किया जिसमें भारत सहित विश्व के बीस देशों के रचनाकारों ने डुबकी लगाई।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के संयोजक एवं संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार पाण्डेय ने उद्घटान सत्र कहा कि यह राष्ट्रीय अस्मिता एवं राष्ट्रीय गौरव का अनुष्ठान है। हमारे महापुरुष जिनकी त्याग तपस्या के कारण भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उनके स्तुत्य प्रयास जग के समक्ष कविता में आएं इसीलिये यह अनुष्ठान किया गया है। ।
प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ होकर रात 10 बजे तक चले इस काव्य महायज्ञ में भारत, अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी, कनाडा,केन्या, संयुक्त अरब अमीरात, नेपाल, जापान, दक्षिण कोरिया, वर्जिनिया, दोहा कतर, इंडोनेशिया आदि देशों के 301 कवियों का अनुष्ठान को दुनिया के अनेकों देशों के हजारों दर्शकों ने अंतर्राष्ट्रीय शब्द सृजन के फेसबुक पेज एवं पटल पर प्रातः से रात तक सुनकर अपनी प्रतिक्रिया से मनोबल बढ़ाया।
संस्था के महासचिव दिल्ली से वरिष्ठ गीतकार ओंकार त्रिपाठी ने एवं संस्था की कोषाध्यक्ष अनुपमा पाण्डेय ‘भारतीय’ के सतत प्रयासों से इस भव्य आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
डॉ राजीव पाण्डेय ने बताया इस कार्यक्रम को गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराने की औपचारिकता पूरी की जा रही है।
इस महायज्ञ का शुभारंभ छत्तीसगढ़ से सुप्रसिद्ध संगीतकार श्याम संगीत सृजन संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष श्याम कुमार चन्द्रा एवं उनके साथियों द्वारा संगीतमयी वंदना से इस ऐतिहासिक आयोजन का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम को 12 घण्टे लगातार फेसबुक पेज एवं पटल पर चलाने के लिये 10 समूहों में बांटा गया जिसमें संचालन की भूमिका गार्गी कौशिक, ब्रज माहिर, अनुपमा पाण्डेय भारतीय, रजनीश स्वछंद, कुसुमलता कुसुम, मैत्री मेहरोत्रा, डॉ रजनी शर्मा चन्दा, देवेंद्र शर्मा देव,राजेश कुमार सिंह श्रेयस, और अयोवा अमेरिका से डॉ श्वेता सिन्हा ने निभायी।
देश विदेश के वरिष्ठ रचनाकारों ने इन दस समूह की अध्यक्षता की जिनमें
सोमदत्त शर्मा सोम(नोयडा)डॉ कुंवर वीर सिंह मार्तंड(कोलकाता)डॉ हरिदत्त गौतम अमर, डॉ माला कपूर ‘गौहर(गाजियाबाद)रीता सिंह सर्जन (असम), डॉ ब्रह्मानन्द तिवारी ‘अवधूत'(मैनपुरी) राजकुमार छापड़िया,(मुम्बई),आशा त्रिपाठी (सहारनपुर), राजपाल यादव गुरुग्राम, प्रो.नीलू गुप्ता (कैलिफोर्निया) थे।

इसी काव्य गंगा में डुबकी लगाने के लिए भारत के एक राज्य हरियाणा के एक शहर बहादुरगढ़ से मुझे यानी कि अर्चना गोयल ‘माही’ को आमंत्रित किया गया था और मैंने भी तहे दिल से इस काव्य महोत्सव में शिरकत की और भारत रत्न से सम्मानित हमारे प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के लिए काव्य पाठ किया।
मुझे बहुत ख़ुशी हुई कि डाक्टर राजीव पांडेय जी ने मुझे अपने इस अद्भुत कार्य में शामिल किया। उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूँ।

अर्चना गोयल ‘माही’
बहादुरगढ़, हरियाणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *