Latest Updates

रूपाली डोले के संचालन में सजा हृदयांगन संस्था मुंबई का रंगारंग कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सजी बच्चो और किशोरो की महफिल गूगल मीट पर ।। ढाई घंटे चले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संभाली देहरादून से आदरणीया डा0 विद्युत प्रभा चतुर्वेदी मंजू जी ने एवं कार्यक्रम को नई ऊंचाई दी इंदौर से रूपाली जी डोले ने ।। संस्था ने उन्हे *हृदयांगन उत्कृष्ट मंच संयोजिका सम्मान 2022 शाल एवं मोमेंटो से सम्मानित किया।।
गूगल मीट पर सायंकाल 4 से 6:30 बजे तक चले इस कार्यक्रम मे ,हृदयांगन बाल रत्न प्रतिभा सम्मान 2022 सभी बच्चो और बेटियो को हृदयांगन मोहिनी राधिके सम्मान 2022 मैडल तथा सम्मानपत्र प्रदान करने का निर्णय लिया गया।। इस कार्यक्रम को सजाया हमारे इन बच्चो ने सरस्वती वंदना और गणेश वंदना से की शुरूआत से ।।संचालिका ने बच्चो की माता का नाम पहले फिर पिता का नाम तथा फिर बच्चो के नाम से उन्हे पुकारा गया जिसे सभी ने सराहा।

मलय धृति निकिता मयंक देहरादून से रश्मिरथ तथा कृष्णकी चेतावनी तथा,
चि0 लविन त्रिवेदी अंजू शुभम त्रिवेदी 8 वर्ष मुंबई से गणेश वंदना पर्यावरण पर कविता तथा गाना,
कु0 वैष्णवी पारुल अनुराग त्रिवेदी 14 वर्ष कानपुर से करोना और faith पर अंग्रेजी मे संभाषण ,
चि0 आयुष रश्मि आशुतोष त्रिवेदी 15 वर्ष कानपुर से संभाषण

कु0 धृति (सौम्या) निकिता मयंक चतुर्वेदी 15वर्ष देहरादून का सस्वर शिव तांडव बहुत सराहा गया,
चि0 इक्ष्वाकु ईरा अक्षय वशिष्ठ 5 वर्ष बंगलौर फ्री लांस प्रस्तुति चि0 अच्युत तान्या शशांक 15 वर्ष देहरादून तबले की संगत
चि0 अलख तान्या शशांक 15 वर्ष ट्विन्स देहरादून संदेशे आते है का अद्भुत बांसुरी वादन और राष्ट्रीय गीत बांसुरी पर
सुश्री मिशिका वैभव अन्जू वैभव डोले 7 वर्ष मुंबई बहुत सुंदर डान्स, पावनि तान्या शशांक चतुर्वेदी 7 वर्ष देहरादून वंदेमातरम गीत,
कु0 यूतिका चिन्मयी अरूण कान्त पाणिग्रही मुंबई 12 वर्ष पियानो,अंशू चिन्मयी अरूणकान्त पाणिग्रही मुंबई 8 वर्ष सुंदर भाषण डा0 अब्दुल कलाम के जीवन के बारे मे कु. कनिका पूजा मनोज गोयल 18 वर्ष मुजफ्फरनगर भजन निवेदिता मिश्रा दो सुंदरकविताये प्रस्तुत की। अपनी कोचिंग से जल्दी आकर चिरंजीव आदित्य निकिता आशीष ने अपनी सुमधुर कविता से सबका मन मोह लिया।। कार्यक्रम दो राउन्ड में चला जिसमे बच्चो और किशोरो का उत्साह देखने लायक था।
संस्था के संरक्षक श्री विश्वनाथ जी डोले उनकी धर्मपत्नी सौ0 दीप्ति डोले संस्था के संगठन मंत्री श्री आशुतोष त्रिवेदी और जानी मानी कवियत्री तनूजा चौहान मुंबई से संस्था की उपाध्यक्ष डा0 प्रमिला पाण्डेय कानपुर से शारदा प्रसाद दुबे शरतचंद्र जी मुंबई से तथा देहरादून से डा0 अलका अरोड़ा राष्ट्रीय कार्यक्रम संयोजिका तथा संस्था के राष्ट्रीय मीडिया सहित सैकड़ो लोगो ने आन लाइन कार्यक्रम का भरपूर आनंद लेकर कार्यक्रम को लोकप्रिय बनाया। अंत मे श्री विश्वनाथ जी डोले ने संस्था के सामाजिक आध्यात्मिक सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रमो की प्रसंसा की तथा हरतरह के सहयोग देने की इच्छा व्यक्त की। सुप्रसिद्ध कवियित्री तनुजा चौहान , कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती विद्युत प्रभा मंजू और आशुतोष त्रिवेदी ने गणतंत्र दिवस पर अपनी कविता के माध्यम से बच्चो को उत्साहित किया। संस्थाध्यक्ष विधुभूषण त्रिवेदी
विद्यावाचस्पति ने आभार प्रदर्शन करते हुये सभी बच्चो और किशोरो को बधाई दी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *