Latest Updates

Russia Ukraine War LIVE: रूस ने युद्ध के 14वें दिन तेज किए हमले, यूक्रेन के कीव में हवाई हमले का अलर्ट जारी

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 14वां दिन है। रूस के हमले के बाद लाखों लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। जिसके बाद कई पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंध भी लगाए हैं। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रासी ने जानकारी दी है कि चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र से रिमोट डेटा ट्रांसमिशन खो गया है। चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र अब संयुक्त राष्ट्र के परमाणु प्रहरी को डेटा संचारित नहीं कर रहा है। वहीं, रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन के कई शहरों में हवाई हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच कोका-कोला कंपनी ने रूस में अपने उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी है। साथ ही समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार अमेरिका ने यूक्रेन के लिए रूस निर्मित लड़ाकू विमान देने के पोलैंड के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

Russia Ukraine War LIVE रूस के यूक्रेन पर युद्ध के 14वें दिन भी हमले लगातार जारी है। इसी बीच रूस के हमले को देखते हुए कीव और उसके आसपास के इलाके में हवाई अलर्ट घोषित किया गया है। स्थानीय लोगों से बंकरों में जाने की अपील की गई है।

कीव, एजेंसियां: Russia Ukraine War LIVE, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 14वां दिन है। रूस के हमले के बाद लाखों लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। जिसके बाद कई पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंध भी लगाए हैं। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रासी ने जानकारी दी है कि चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र से रिमोट डेटा ट्रांसमिशन खो गया है। चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र अब संयुक्त राष्ट्र के परमाणु प्रहरी को डेटा संचारित नहीं कर रहा है। वहीं, रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन के कई शहरों में हवाई हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच कोका-कोला कंपनी ने रूस में अपने उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी है। साथ ही समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार अमेरिका ने यूक्रेन के लिए रूस निर्मित लड़ाकू विमान देने के पोलैंड के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

ब्रिटेन ने रूस के खिलाफ नए विमानन प्रतिबंधों की घोषणा की

ब्रिटेन ने बुधवार को रूस के खिलाफ नए विमानन प्रतिबंधों की घोषणा की है। रायटर के अनुसार एक बयान में कहा गया है कि प्रतिबंध में रूस या नामित व्यक्तियों या संस्थाओं से जुड़े किसी भी व्यक्ति के स्वामित्व, संचालित या चार्टर्ड विमान शामिल हैं, और इसमें रूस से जुड़े व्यक्तियों के स्वामित्व वाले किसी भी विमान को रोकने की शक्ति शामिल होगी।

कीव में हवाई हमले को लेकर बड़ा अलर्ट

रूस के यूक्रेन पर हमले लगातार जारी है। इसी बीच रूस के हमले को देखते हुए कीव और उसके आसपास के इलाके में हवाई अलर्ट घोषित किया गया है। एपी की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय लोगों से जल्द से जल्द बंकरों में जाने की अपील की गई है।

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पीएम मोदी का जताया आभार

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ‘आपरेशन गंगा’ के तहत यूक्रेन से अपने 9 नागरिकों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक इस आपरेशन के तहत नेपाली, ट्यूनीशियाई छात्रों को भी बचाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *