Latest Updates

दुनिया को भारत से बहुत उम्मीदें हैं : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि विश्व की भारत से बहुत उम्मीदें हैं और उनकी सरकार देश को ‘महानता’ के उस रास्ते पर ले जाएगी जहां वह पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद साबित होगा।

मोदी सरकार पार्ट-2 में तमिलनाडु के पहले दौरे पर आए मोदी ने एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के विरूद्ध अपने अभियान को फिर से दुहराया ।

उन्होंने कहा, ‘‘हाल ही में संपन्न अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान मैंने देखा कि विश्व की आगे बढ़ रहे भारत से बहुत उम्मीदें हैं। हम निश्चित तौर पर भारत का तेजी से कल्याण सुनिश्चित करेंगे। हम इसे इतना महान देश बनाएंगे कि यह दुनिया के लिए उपयोगी साबित होगा।’’    

भाजपा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को महान बनाना केवल केंद्र सरकार का काम नहीं है बल्कि यह 130 करोड़ नागरिकों की भी जिम्मेदारी है।    

एक बार इस्तेमाल में आने वाले प्लास्टिक के खिलाफ अपने अभियान को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि इसके प्रयोग ने  ‘बड़ी समस्या पैदा की।’      

मोदी ने कहा कि हालांकि कुछ लोग भूलवश ‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ का आह्वान करते हैं लेकिन वह केवल एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के खिलाफ अभियान पर ही जोर दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जन भागीदारी से कई योजनाएं कामयाब हुईं और ऐसा ही एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के मामले में होना चाहिए।    

भाजपा सांसदों की दो अक्टूबर को होने वाली  ‘पदयात्रा’ महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के दिन होने पर मोदी ने कहा कि यह ‘इन विचारों’ को अमल में लाने की संभावना तलाश करने में मददगार होगा।

हवाईअड्डे पर तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी, उपमुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम और कैबिनेट मंत्रियों ने मोदी का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *