Latest Updates

बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद में तत्काल जुट जाएँ : राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में आई बाढ़ के कारण जान-माल के नुकसान पर दुख प्रकट किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से  प्रभावित लोगों की मदद में तत्काल जुट जाने का आह्वान किया.

उन्होंने अपने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार में बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं और कई लोगों की मौत के समाचार हैं। जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।’’    

राज्य में भारी बारिश के चलते हुई अलग अलग हादसों में बीते 24 घंटों के दौरान 20 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *