Latest Updates

गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड द्वारा अनुमोदित कार्यक्रम में शिखा पोरवाल वैनकुंवर कनाड़ा से भाग लेंगी

आयोजक डॉ राजीव पाण्डेय कवि जी ने बताया कि
“भारत रत्न काव्य महोत्सव”
हिंदी साहित्य का अकल्पनीय ऑनलाइन आयोजन किया हैं।
देश विदेश के 300 रचनाकारों की वाणी से गुंजायमान होगी भारत रत्न प्राप्त महापुरुषों की गाथा।
21 नवम्बर 2021 प्रातः 10 बजे से रात 10 बजे तक।
अंतर्राष्ट्रीय शब्द सृजन के फेसबुक पेज पर लाइव रहेगा। सभी विद्वजनों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।
भारत रत्न काव्य महोत्सव, कार्यक्रम गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड के लिये होगा यह भव्य आयोजन |
शिखा पोरवाल ने अन्तर्राष्ट्रीय सृजन मंच के सम्पूर्ण संचालक मंडल का आभार व्यक्त किया जिनके मार्गदर्शन में वह इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सकी है।
भारतरत्न काव्य ग्रंथ
डॉ राजीव पाण्डेय व ओंकार त्रिपाठीने बताया कि देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारतरत्न’ विजेताओं पर दिनांक 21 नवंबर 2021 को आयोजित होने वाले महाकुंभ में शामिल रचनाओं को एक कालजयी ग्रंथ का रूप देने का निर्णय लिया गया है। ग्रंथ का लोकार्पण अमृत महोत्सव के अवसर पर कराने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *