Latest Updates

श्री गुरु नानक देव जी के 550 में प्रकाशोत्सव पर सविता चडढा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ऑनलाइन कवि दरबार

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन बहुभाषी कवि दरबार आयोजित किया गया ।
इस कवि दरबार की अध्यक्षता हिंदी की जानी मानी लेखिका श्रीमती सविता चडढा ने की। इस बहुभाषी कवि दरबार में सतीश सोहल, सरदार सुलकखन सिंह, प्रीतम सिंह प्रीतम,
दिनेश छिमवाल , सरदार परमजीत सिंह मुंदरी और सविता चडढा ने कविता पाठ किया। इस कवि दरबार का संचालन करते हुए सरदार हरभजन सिंह जी ने कहा आज पूरे विश्व में बिगड़े हुए हालात व अशांति को देखते हुए गुरु नानक जी के संदेशों पर अमल करके ही दुनिया में शांति लाई जा सकती है।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में सविता चड्ढा ने सभी कवियों की संदेश प्रद रचनाओं की सराहना की और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के इस आयोजन के लिए भी आभार प्रकट किया।
इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में डॉक्टर सच्चिदानंद जोशी, सदस्य सचिव, डॉ अचल पंड्या चीफ कोऑर्डिनेटर का सहयोग सराहनीय रहा है।सभी कवियों का धन्यवाद डॉ राजदीप सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *