Latest Updates

राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वाधान में ऑनलाइन अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आयोजित

पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय कवि संगम हापुड पिलखुवा इकाई के तत्वावधान में एक अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन ऑनलाइन आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय मुख्य संयोजक वरिष्ठ कवि अशोक गोयल ने की। *कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि प्रांतीय प्रभारी शील वर्धन रहे व सानिध्य वरिष्ठ कवि एवं सहित्यकार प्रेम निर्मल का रहा।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि जिला संयोजक दिनेश त्यागी और सह संचालन जिला सहसंयोजक कवि राजकुमार हिंदुस्तानी * ने किया। *कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कवयित्री वीना गोयल ने हे शारदे माँ !सरस्वती की वंदना से किया।कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि प्रेम निर्मल ने पढा टला नही खतरा अभी,निर्मल रहो सतर्क।कोरोना की बेरहम,गिरे कहाँ पर बर्क।।
वरिष्ठ कवि अशोक गोयल ने पढ़ा पर्यावरण प्रदूषण सन्देश मौत का है।इतना विषाक्त सब कुछ आज हो चुका है।।
मुख्य अतिथि प्रान्त प्रभारी शील वर्धन ने कबीरदास की जयंती पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुएपर्यावरण संरक्षण के बारे में विचार रखे।
वरिष्ठ कवि दिनेश त्यागी ने पढ़ा
*वृक्ष रतन अनमोल हैं,कुदरत के वरदान।रखना इन्हें सहेजकर
बचे रहेंगे प्राण।।* वरिष्ठ कवि अटल मुरादाबादी ने पढा
पानी बूंद बचाइए,रखिए इसे सॅभाल।वरना आगे वक्त में,होगा विकट अकाल।
वरिष्ठ कवयित्री समाज सेविका वीना गोयल ने पढ़ा
प्रकृति कहती है मनुज से,बुद्धि से कुछ काम लो।बैर मुझसे मत करो,निज हित – अहित को पहचान लो।
कवि रामआसरे गोयल ने पढ़ा यदि पटेल को नेहरू जी,दो दिन का और समय देते। कवि राजकुमार हिंदुस्तानी ने पढ़ा नदियों पर संकट बना, जागो सभी सुजान।जन जन की आवाज है,नीम नदी अभियान।। कवि अवनीत सिंह समर्थ ने पढ़ा हौसले मजबूत रक्खो,आहत मन भीगी हैं पलकें।कवि डीपी सिंह ने पढ़ा देश में दीमकों की बड़ी खान है। * कवि गंगाशरण* शर्मा ने पढ़ाइटली और फ्रांस जर्मन ,सभी में हाहाकार है।
कवयित्री डॉ पूनम ग्रोवर ने पढ़ा खिल उठेगा उदास गुलशन भी। कवयित्री अनुपमा पांडेय ने पढ़ा धरा सुरक्षित है तब तक। कवि धर्मेन्द्र काव्य ने पढ़ा शिक्षा के मंदिर में आओ,मिलकर दीप जलाएं। कवि कपिल वीर सिंह ने पढ़ा सम्पूर्ण हूँ पर हूँ अधूरा। कवि योगी मोनू राणा ने पढ़ा नित योग करें देशवासी
कोविड का असर कम होगा।
कवि पुष्पेंद्र पंकज ने पढ़ा
बहता रहा मैं तिनका सा।
कार्यक्रम में कवि शिवप्रकाश शर्मा कवि नोएडा से कवि अनुराग कवयित्री रीना मोनू राणा ने अपने काव्य पाठ से सभी का मन मोह लिया।दर्जनों सहित्यकार पटल पर मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *